डुमरियागंज में 'मिशन शक्ति' के तहत 'बहू बेटी सम्मेलन':महिलाओं को साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई

3
Advertisement

डुमरियागंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश यादव के निर्देश पर रविवार को ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत ‘बहू बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना क्षेत्र के महुआरा गाँव में हुआ, जहाँ साइबर जागरूकता और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। सम्मेलन के दौरान महिला कांस्टेबलों साधना देवी और छाया यादव ने बेटियों व महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें महिला सशक्तिकरण, एंटी-रोमियो अभियान और साइबर अपराध सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। इस अवसर पर 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 181 (वीमेन हेल्पलाइन) और 101 (अग्निशमन सेवा) जैसी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार पटेल, कंप्यूटर ऑपरेटर देवेश मिश्रा, कांस्टेबल सत्य नारायण यादव और महिला कांस्टेबल साधना देवी, छाया यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Advertisement