
जनपद श्रावस्ती में संत गाडगे महाराज की जयंती ग्राम पंचायत मदरहवा चहलवा स्कूल राधा कृष्ण में मनाई गई। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर अधिवक्ता परशुराम कनौजिया मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्र प्रताप चौधरी ने की। जयंती समारोह के दौरान, संत गाडगे महाराज के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। उनके प्रमुख संदेशों में स्वच्छता अभियान, बच्चों को शिक्षित बनाना और मिट्टी के बर्तनों में भोजन करना शामिल था। उन्होंने लोगों को शिक्षित रहने और संगठित होने का भी आह्वान किया था। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में लखनऊ हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजित राम यादव और मनोज कुमार, एडी भिनगा श्रावस्ती अवधेश कुमार चौधरी, एडी उदय प्रताप भानु कनौजिया और एडी लवकुश कनौजिया शामिल थे।










































