विधायक ने राप्ती कटान प्रभावित भूतहा गांव का किया निरीक्षण:अधिकारियों को स्थायी समाधान के लिए दिए निर्देश

2
Advertisement

श्रावस्ती। विधायक पंडित राम फेरन पाण्डेय ने इकौना थाना क्षेत्र के राप्ती नदी कटान प्रभावित ग्राम भूतहा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को कटान रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि राप्ती नदी के किनारे बसे इस गांव में हर वर्ष कटान का गंभीर संकट बना रहता है। इससे ग्रामीणों की जमीन और मकानों पर खतरा मंडराता रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछली बार बाढ़ खंड के अधिकारियों द्वारा ‘पार्क्यू पाइन’ लगाकर कटान को रोकने का प्रयास किया गया था, जिससे कुछ हद तक राहत मिली थी। उन्होंने अधिकारियों को पुनः निर्देशित किया कि गांव को राप्ती नदी के कटान से बचाने के लिए प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को बार-बार होने वाली इस समस्या से निजात दिलाना है। इस मौके पर विन्नू तिवारी, बृजेश दुबे, गिलौला ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश चंद सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।
Advertisement