
श्रावस्ती जिले के सिरसिया मंडल में नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव का कार्यकर्ताओं और आम जनता ने जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन पर सिरसिया ब्लॉक सभागार में एक समारोह आयोजित किया गया। इस स्वागत समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग अपने नेता से मिलने पहुंचे। भिन्गा स्टेट के राजकुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे। मंच से जनता को संबोधित करते हुए और मीडिया से बात करते हुए राजकुमार यादव ने कहा, “यह स्वागत मेरा नहीं, बल्कि आपकी अटूट आस्था और विश्वास का सम्मान है। मैं क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा।” उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और आगामी योजनाओं पर भी अपनी बात रखी। इस दौरान मंच पर उपस्थित जिला के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राजकुमार यादव को बड़ी माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नेता के काफिले के पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया। रास्ते भर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उन पर फूलों की वर्षा की और ‘विजयी भव’ के नारे लगाए। बैठक समाप्त होने के बाद राजकुमार यादव और उनके कार्यकर्ताओं ने बाबा भोलेनाथ मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया।











































