जन आरोग्य मेले में 30 मरीजों की जांच: चौगड़वा के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ आयोजन – Ramnagar Semra(Nanpara) News

4
Advertisement

रामनगर सेमरा नानपारा नवाबगंज के चौगड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 30 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। मेले के दौरान, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सद्दाम हुसैन ने आए हुए मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक उपचार एवं दवाइयां प्रदान कीं। डॉक्टर सद्दाम हुसैन ने बताया कि मेले में कोल्ड डायरिया, बुखार, खांसी, खुजली और हाथ-पैर दर्द जैसी विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की जांच की गई। नाजमा, मुन्नी और नजरून सहित कई महिलाओं का भी चिकित्सीय परीक्षण कर उपचार किया गया। इस जन आरोग्य मेले में महेश वर्मा, फार्मासिस्ट धर्मराज वर्मा और वार्ड बॉय अमरेश स्पीकर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  लालपुर-फुलहैहिया सड़क जर्जर, हो रही नियमित दुर्घटनाएं:शिवपुरा और श्रावस्ती के गांवों का आवागमन प्रभावित
Advertisement