बस्ती में सड़क हादसे में युवक की मौत:बस्ती के सीतारामपुर चौराहे पर हादसा, दो बाइक सवार भी घायल

4
Advertisement

बस्ती के सीतारामपुर चौराहे पर रविवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नगर बाजार निवासी अली हसन उर्फ गुड्डू (पुत्र बेचू) के रूप में हुई है। वह सीतारामपुर चौराहे पर सैलून की दुकान चलाते थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से खाना खाकर अपनी दुकान पर जा रहे थे। सड़क पार करते समय ही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार रेहान अंसारी (पुत्र माशाअल्लाह) और सुनील गौतम (पुत्र मनोज), निवासी मोहम्मदपुर, थाना कलवारी भी घायल हो गए। डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अली हसन उर्फ गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है। अली हसन घर का जिम्मेदार था जो नाई का दुकान कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी नूर आयशा का रो रो कर बुरा हाल हो गया बेटा गुलाम मुस्तफा 10 वर्ष रोते हुए कहा कि अब मैं किसे अब्बू कहूंगा। वहां खड़े लोग इसे सुनकर भावुक हो गए। 8 वर्षीय बेटी नूर सबा को देख मां नूर आयशा बोली अब किसे तुम अब्बू कहोगी।

यहां भी पढ़े:  एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें:श्रावस्ती में अधिकारियों को निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
Advertisement