
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर के.डी.एस. कॉलेज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के जीएनएम प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों ने एक जागरूकता रैली निकाली। यह रैली कॉलेज क्षेत्र से उत्तम नगर बेडनापुर चौराहे तक आयोजित की गई। रैली का नेतृत्व प्राचार्य अनुज कुमार ने किया। इसमें सत्यम यादव, अनुज वर्मा, वसीम, पुनीत यादव,अंकित, शालिनी , निशा सिंह और अमन वर्मा सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस तरह की रैलियों का मुख्य उद्देश्य लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करना और इस बीमारी से संबंधित गलतफहमियों को दूर करना है।








































