बस्ती डीआईजी ने किया थाना नगर का वार्षिक निरीक्षण:व्यवस्थाओं का जायजा लिया, अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए

3
Advertisement

बस्ती में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के साथ थाना नगर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर से लेकर अभिलेखों तक सभी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी त्यागी ने थाना कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्पडेस्क/मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, बंदीगृह और थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यावधिक रखने तथा कार्यालय एवं परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं और एहकामातों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया। इसके अतिरिक्त, थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती और लावारिस वाहनों का ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डीआईजी ने मिशन शक्ति फेज-5 और बहू-बेटी सम्मेलन के तहत नियमित जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित करने पर बल दिया। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, डीआईजी ने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की जानकारी भी ली। उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी कलवारी, क्षेत्राधिकारी रुधौली, थाना प्रभारी नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यहां भी पढ़े:  कप्तानगंज के स्कूलों में बाल दिवस मनाया गया:पंडित नेहरू के जन्मदिन पर हुए विविध आयोजन
Advertisement