बभनान बाजार की मछली मंडी से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली है। गोंडा जनपद के छपिया थाना अंतर्गत जमुनहा निवासी रामकुमार पुत्र स्व. रामप्रसाद ने पैकोलिया पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे उन्होंने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नगर पंचायत बभनान स्थित मरवटिया बाजार की मछली मंडी में खड़ी की थी। रामकुमार मछली खरीदने गए थे। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे, तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। पैकोलिया थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।






































