गुरुवार सुबह निचलौल-चौक मार्ग पर मदनपुरा गांव के पास एक कार घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह दृश्यता काफी कम थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को तोड़ते हुए गड्ढे में गिर गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए। कुछ देर बाद जेसीबी की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि बिजली का पोल टूटने से मार्ग किनारे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। ग्रामीणों ने बताया कि घने कोहरे के कारण इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
कोहरे के कारण अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी: इजाहार में बिजली पोल तोड़कर गिरी, पांच सवार बाल-बाल बचे – Bahuar(Nichlaul) News