उतरौला विकास खंड की बरमभारी ग्राम पंचायत से संभावित प्रधान पद प्रत्याशी असलम अली ने आगामी ग्राम पंचायत चुनाव लड़ने की मंशा स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि यदि यह ग्राम पंचायत आगामी चुनाव में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहती है, तो वह प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। असलम अली का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत की तस्वीर बदलना है। असलम अली ने बताया कि बरमभारी ग्राम पंचायत में विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित सुविधाएं पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर सकी हैं। उन्होंने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों का उल्लेख किया, जिनमें सड़क, नाली, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार शामिल हैं। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने का भी संकल्प लिया। असलम अली ने कहा कि आगामी चुनाव केवल प्रधान चुनने का नहीं, बल्कि ग्राम सभा को एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का अवसर होगा। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को साथ लेकर सामूहिक विकास पर जोर दिया। उनका कहना था कि ग्राम पंचायत में भाईचारा, समानता और सहभागिता के साथ विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे बरमभारी ग्राम पंचायत क्षेत्र में अपनी एक नई पहचान बना सके।
बरमभारी में असलम अली ने चुनाव लड़ने की मंशा जताई:पिछड़ा वर्ग सीट होने पर लड़ेंगे चुनाव, आदर्श पंचायत बनाने का लक्ष्य