बहराइच में युवक की संदिग्ध मौत: पारले शुगर फैक्ट्री में मिला शव, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी – Fakharpur(Bahraich) News

8
Advertisement

बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र स्थित पारले फैक्ट्री में एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। 45 वर्षीय सुरेंद्र विक्रम सिंह उर्फ विक्की का शव मिल से निकलने वाले गर्म पानी के नाले में बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक सुरेंद्र विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र जय सिंह, सूफीपुरा, बहराइच के निवासी थे। वह पारले फैक्ट्री के चीनी डिपार्टमेंट में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे और पिछले 20 वर्षों से फैक्ट्री में सेवा दे रहे थे। मृतक के भाई संतोष सिंह ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र की ड्यूटी कल रात दस बजे खत्म हो गई थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। सुबह उनका फोन बंद मिलने पर खोजबीन शुरू हुई। मिल परिसर से कोई जानकारी न मिलने पर परिजन फैक्ट्री पहुंचे, जहां उनकी बाइक बाहर खड़ी मिली। संतोष सिंह के अनुसार, रात 12 बजे तक सुरेंद्र का मोबाइल चालू था, जिसके बाद वह बंद हो गया। काफी खोजबीन के बाद उनका शव परिसर से बाहर निकलने वाले खराब केमिकल युक्त गर्म पानी में मिला। परिजनों ने मामले की हर एंगल से जांच की मांग की है। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष फखरपुर संजीव चौहान और एसओ कैसरगंज मौके पर पहुंचे। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की जांच की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
यहां भी पढ़े:  बलरामपुर में वनवासी छात्रावास भवन का लोकार्पण:RSS प्रांत प्रचारक कौशल मुख्य अतिथि, शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
Advertisement