नानपारा ग्रामीण बैंक के जनरेटर में लगी आग: समय रहते काबू पाया गया, बड़ा नुकसान होने से बचा – Nanpara Dehati(Nanpara) News

9
Advertisement

नानपारा कस्बे के गोयल तिराहा स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के जनरेटर में अचानक आग लग गई। यह घटना रात करीब 9:15 बजे हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह बैंक मो. हनीफ चूना वाले की बिल्डिंग में संचालित होता है। जनरेटर बैंक के बाहर खड़ा था जब उसमें अचानक आग लगी। आग लगने के बाद आसपास के लोग डरकर सड़क पर आ गए। बैंक का सायरन भी बज उठा, जिससे स्थिति की गंभीरता का पता चला। बैंक के बगल में रहने वाले अब्दुल रसीद ने तुरंत नानपारा कोतवाली और फायर विभाग को घटना की जानकारी दी। दमकल कर्मियों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोका गया। आग बुझने के बाद बैंक का दरवाजा खोलने पर अंदर धुआं भरा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बैंक को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। यदि समय पर कार्रवाई न होती तो बैंक और आसपास के क्षेत्रों को बड़ा नुकसान हो सकता था।
यहां भी पढ़े:  महुआडाबर मजार पर सामुदायिक शौचालय बदहाल:श्रद्धालुओं को खुले में शौच के लिए होना पड़ रहा मजबूर
Advertisement