बलरामपुर के श्रीदत्तगंज में उतरौला-बलरामपुर मुख्य मार्ग पर गन्ना लदा एक ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर गायडीह से बजाज शुगर मिल इटई मैदा गन्ना लेकर जा रहा था। यह घटना देवरिया बिसंबरपुर के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल चालक को ट्रैक्टर से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गोंडा रेफर किया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। घायल चालक की पहचान बाबू पुत्र हसन के रूप में हुई है, जो ग्राम गायडीह झलाहिया, थाना श्रीदत्तगंज का निवासी है। उसका इलाज वर्तमान में गोंडा में चल रहा है। हादसे के कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रैक्टर की ट्रक से टक्कर होने की बात कही है। ग्राम प्रधान गायडीह जुल्फिकार अली ने बताया कि चालक की हालत में सुधार होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। श्रीदत्तगंज थाना प्रभारी अविरल शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में ले लिया गया है और जांच कराई जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल ट्रक से टक्कर को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
गन्ना लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल:उतरौला-बलरामपुर मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस