जिला अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। मौसम में बदलाव के कारण एक दिन में 573 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जबकि 1 जनवरी को यह संख्या 366 थी। फिजिशियन डॉ. अखिलेश मद्धेशिया ने बताया कि शुक्रवार को 70 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें शुगर, ब्लड प्रेशर, सीने में दर्द, सांस फूलने और अस्थमा के मरीज शामिल थे। इन सभी मरीजों को परीक्षण के बाद निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह ने 40 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और निमोनिया से पीड़ित बच्चे शामिल थे। डॉ. सिंह ने अभिभावकों को सलाह दी कि वे बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें और उनके खान-पान पर विशेष ध्यान दें।






































