विंध्यवासिनी देवी शिक्षण संस्थान भिटौली का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मेधा सम्मान समारोह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। श्रेया, सगुन, माधुरी और अनुराधा ने इसे प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद पल्लवी और अंशिका ने ‘तेरी पनाह में’ गीत पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। ‘नन्हा मुन्ना राही हूं’ गीत पर आयुष, अभिनंदन, प्रीतम, कार्तिक, शिवम और शशांक ने बाल-सुलभ अंदाज में शानदार नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे खूब सराहा गया। ‘हम तो ऐसे हैं भईया’ गीत पर रिद्धि, अनुष्का और महिमा ने नृत्य प्रस्तुत किया। ‘पापा मेरे पापा’ गीत पर अंशिका और सत्या के अभिनय ने उपस्थित अभिभावकों की आंखें नम कर दीं। ‘तारा रम पम’ गीत पर कंचन और नम्रता ने, तथा ‘मटक मटक चलूंगी’ गीत पर निष्ठा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नन्हें-मुन्ने बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे मंच बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि मंच से ही प्रतिभाएं निखरती हैं और बच्चों को आगे बढ़ने का आत्मविश्वास मिलता है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रबंधक ओमप्रकाश चौबे ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन शिक्षक नागेश्वर चौधरी और अभिषेक पटेल ने किया। इस अवसर पर प्रदीप उपाध्याय, शिव कुमार तिवारी, सुग्रीव चौबे, प्रधानाचार्य जमीरुद्दीन खां सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
भिटौली के विंध्यवासिनी संस्थान में वार्षिकोत्सव: छात्र-छात्राओं ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां – Chhapaiya(Maharajganj sadar) News