बयारी चौराहे पर लटक रहे बिजली के तार:हादसे का खतरा, स्थानीय लोगों ने की सुरक्षित करने की मांग

3

विकास क्षेत्र इटवा के बयारी चौराहे पर मुख्य सड़क के उत्तर दिशा में बिजली के तार काफी नीचे तक लटक रहे हैं। एक ही ट्रांसफार्मर से कई तार जुड़े होने के कारण यह स्थिति बनी है, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। ये तार इतने नीचे लटक रहे हैं कि सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और वाहनों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन बिजली विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। चौराहे के निवासियों, जिनमें रामसूरत शर्मा, विनय कुमार मिश्रा, विरोगी विश्वकर्मा, साबिर, शौकत अली, हकीकुल्लाह और मुस्लिम जैसे लोग शामिल हैं, ने बिजली विभाग से इन लटकते तारों को तत्काल सुरक्षित करने की मांग की है। उन्होंने भविष्य में किसी भी अनहोनी की आशंका जताई है।
Advertisement