थाना क्षेत्र बहुआर के नवागत चौकी प्रभारी दीपक सिंह ने सोमवार को चौकी क्षेत्र के सीमावर्ती गांव मिश्रौलिया में मंगलवार को मनाए जाने वाले त्योहार शब-ए-बारात से पहले मस्जिद और कब्रिस्तान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धर्म गुरुओं और गांव के संभ्रांत लोगों के साथ भी चर्चा की। चौकी प्रभारी ने आगामी त्योहार के मद्देनजर अमन-चैन और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। मस्जिदों में इबादत और कब्रिस्तान में सुरक्षा इंतजामों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। उन्होंने धर्म गुरुओं से त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया। चौकी प्रभारी ने मस्जिदों तथा कब्रिस्तानों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने का भी आश्वासन दिया। धर्म गुरुओं ने भी त्योहार के दौरान यातायात व अन्य नियमों का पालन करने की बात कही, ताकि आगामी त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हो सके। इस अवसर पर मौलाना परवेज अजीजी, अख्तर हुसैन मिस्बाही, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छबिलाल भारती उर्फ रोहित, जब्बार शेख, इसराइल शेख, सद्दाम हुसैन, उप निरीक्षक कपिल प्रजापति और अंकित यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
बहुआर पुलिस ने शब-ए-बारात पर मस्जिद-कब्रिस्तान का जायजा लिया: धर्म गुरुओं, संभ्रांत लोगों से की शांति व्यवस्था पर चर्चा – Bahuar(Nichlaul) News