खुले गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत: महराजगंज में मासूम गेंद खेलते हुए पानी के गड्ढे से निकालने गया था – Kolhui(Pharenda) News

10
Advertisement

महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़गो गांव स्थित मलंगडीह टोले में सोमवार को एक हादसा हो गया। घर के पास खेल रहा दो वर्षीय बच्चा गेंद निकालने के दौरान पास स्थित खुले पानी भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नसीम का दो वर्षीय पुत्र अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय वह नाली में पड़ी गेंद निकालने गया और उसी दौरान पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरकर डूब गया। काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्चे का शव उसी गड्ढे में पड़ा मिला। परिजन तुरंत बच्चे को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिससे पूरे गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।
Advertisement