श्रम बजट पर महराजगंज में बैठक: डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं, बीडीओ और ब्लॉक प्रमुखों से की चर्चा – Rudhauli Bhawchak(Maharajganj sadar) News

7
Advertisement

महराजगंज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मनरेगा योजना के अंतर्गत श्रम बजट के संदर्भ में थी। इसमें कार्यदायी संस्थाओं, समस्त खंड विकास अधिकारियों और ब्लॉक प्रमुखों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2026-27 के लेबर बजट और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा करना था। जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विकासखंडों के ब्लॉक प्रमुखों और अधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रम बजट हेतु कार्ययोजना का अनुमोदन क्षेत्र पंचायत की बैठक में अनिवार्य रूप से करा लिया जाए। इस पर सभी ब्लॉक प्रमुखों ने पुष्टि की कि उनके द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना और लेबर बजट मनरेगा अधिनियम, नियमावली और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है। ब्लॉक प्रमुखों ने बताया कि कार्ययोजना वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। इसका अनुमोदन क्षेत्र पंचायत द्वारा करने के बाद ही जनपद स्तर पर प्रेषित किया गया है। साथ ही, संबंधित ग्राम पंचायतों की बैठक आयोजित कर लेबर बजट और कार्ययोजना का अनुमोदन भी प्राप्त किया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Advertisement