पनियरा में शतचंडी महायज्ञ शुरू: हाथी, घोड़े और बुलडोजर के साथ निकली शोभायात्रा – Paniyara(Maharajganj) News

5
Advertisement

महाराजगंज के नगर पंचायत पनियरा में सोमवार को ‘श्रीश्री सतचंडी महायज्ञ’ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हाथी, घोड़े और एक बुलडोजर शामिल थे। यज्ञ के पहले दिन आदि शक्ति जालपा माता मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। पीले वस्त्रों में सजी 501 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर पदयात्रा की। यह यात्रा बड़वार और दुर्गा मंदिर चौराहा होते हुए भौराबारी पुल के पास रोहिन नदी के तट पर पहुंची, जहां विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया। यात्रा में हाथी, घोड़े और बुलडोजर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा थिरकते दिखे, वहीं महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए। आयोजन के दौरान दिन में प्रियंका द्विवेदी और प्रदीप सागर जी व्यास द्वारा प्रवचन दिए जाएंगे। शाम 7 बजे से रात 2 बजे तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। यज्ञ पंडित अनूप भूषण जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। आयोजन समिति के अनुसार, यह अनुष्ठान 10 फरवरी (मंगलवार) तक चलेगा। अंतिम दिन पूर्णाहुति और विशाल महाभंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पनियरा पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। इस दौरान विजयी सिंह, राघवेंद्र सिंह, पिंटू कनौजिया, रणजीत सिंह, राम अचल सिंह, चंद्र बदन सिंह, योगेंद्र सिंह और दुर्गेश पासवान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Advertisement