ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल:दादा-पिता-पोते को जिला अस्पताल रेफर किया गया

3
Advertisement

श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहिनीपुर के पास एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दादा, पिता और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर निवासी बाबू लाल अपने बेटे संजय उर्फ अंकित और पोते सचिन के साथ बाइक से रिश्तेदारी जा रहे थे। जैसे ही वे मोहिनीपुर के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
Advertisement