
मोहिनीपुर-पयागपुर मार्ग पर रविवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, पयागपुर थाना क्षेत्र के सहपारा निवासी राम सबर (35) पुत्र दिनेश किसी काम से बरगदही गए थे। शाम को वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रनियापुर के पास पहुंचते ही अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। राम सबर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों और परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।











































