Advertisement

श्रावस्ती जिले के तुलसीपुर ग्राम सभा में सड़क किनारे खुली नाली बहने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस नाली से उठने वाली दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप के कारण ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। यह रास्ता थाना सोनवा, ब्लॉक गिलौला, जिला श्रावस्ती के अंतर्गत आता है। ग्रामीणों को इस मार्ग पर आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं, क्योंकि खुली नाली के कारण गंदगी और मच्छर बढ़ गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, खुली नाली के कारण टाइफाइड, चिकनगुनिया, काला ज्वर, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है। राम गोपाल, शिवम, बृजेश, दिलीप, छोटू और सतीश जैसे कई स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर चिंता व्यक्त की है।










































