बहराइच-कैसरगंज मार्ग पर ग्राम टेडवा उजार स्थित अलशिफा हॉस्पिटल के पास मंगलवार की सुबह लगभग 2:50 बजे एक स्विफ्ट कार (UP 32 PV 6820) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया कि कार सवार सभी लोग बहराइच में एक शादी समारोह से लौटकर कैसरगंज जा रहे थे। हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया गया है। झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे एक गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन में सवार सभी व्यक्तियों को चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल अलशिफा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी संजीव चौहान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था सामान्य है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
बहराइच में कार गड्ढे में गिरी: चालक को नींद आने से हुआ हादसा, घायलों का इलाज जारी – Fakharpur(Bahraich) News