नगर पंचायत डुमरियागंज में ट्रैफिक व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। बेदौला चौराहे से डुमरियागंज मंदिर चौराहे तक प्रतिदिन भीषण जाम लगता है, जिससे आम जनता, स्कूली बच्चों, मरीजों और स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण सड़क पर वाहन घंटों तक रेंगते रहते हैं। कई बार एंबुलेंस सहित आपातकालीन वाहन भी फंस जाते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। यह समस्या सुबह स्कूल खुलने के समय और शाम को बाजार के वक्त अपने चरम पर होती है, जब दोनों चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव वर्षों से बढ़ रहा है, लेकिन इसे व्यवस्थित करने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सड़क संकरी होने, चौराहों पर अवैध पार्किंग और सड़क किनारे लगी दुकानें भी जाम का प्रमुख कारण हैं। मुमताज मलिक, सुनील कुमार, ताज मोहम्मद, जय प्रकाश और राजेश कुमार जैसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि डुमरियागंज की बढ़ती आबादी और यातायात के दबाव को देखते हुए अब फ्लाई ओवर निर्माण की नितांत आवश्यकता है। इनका मानना है कि बैदौला चौराहे से मंदिर चौराहे तक बनने वाला यह फ्लाई ओवर जाम की समस्या को काफी हद तक दूर कर सकता है और आवागमन को सुगम बना सकता है। नागरिकों और व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के साथ-साथ फ्लाई ओवर निर्माण की दिशा में पहल करने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आने वाले वर्षों में स्थिति और भयावह हो सकती है।
डुमरियागंज में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था:मंदिर चौराहे तक रोज जाम, फ्लाई ओवर की मांग