बस्ती में मतदाता सूची से 400 नाम गायब:ग्रामीणों ने बीएलओ पर मनमानी का लगाया आरोप, DM से की शिकायत

5
Advertisement

बस्ती जिले के दुबौलिया विकास खंड स्थित ग्राम पंचायत रानीपुर लाद के ग्रामीणों ने मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीएलओ ने मनमानी करते हुए लगभग 400 पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए हैं। कृष्ण प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि पंचायत निर्वाचक सूची तैयार करने में बीएलओ द्वारा घोर अनियमितता बरती गई है। ग्रामीणों के अनुसार, जो मतदाता गांव में रहते हैं, उनके भी नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। इसके अलावा, जो वयस्क मतदाता बीएलओ के पक्ष में नहीं हैं, उनके नाम भी सूची से हटाए गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीएलओ प्रधान प्रतिनिधि के सगे पट्टीदार हैं, जिसके कारण वे मनमानी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि मतदाता सूची को शुद्ध कराया जाए और पात्र लोगों के नाम सूची से न काटे जाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में भानु प्रताप सिंह, विपुल कुमार सिंह, अभिनव सिंह, आनन्द सिंह, माधुरी सिंह, धु्रपराज, हरिबख्श सिंह, अभिषेक कुमार, रवि प्रकाश सिंह, शंकर सिंह, अमर मौर्य, अजय सिंह, भगवत सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान राकेश सिंह, अंशुल सिंह, अंजू सिंह, अंकित प्रताप सिंह, राकेश सिंह, सोनू सिंह, विजय सिंह और मनोज कुमार सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।

यहां भी पढ़े:  पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम किए:बलरामपुर में महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण पर जोर
Advertisement