मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक: नानपारा में एंटी रोमियो टीम ने दी अपराधों की जानकारी – Lakhahiya Kalan(Nanpara) News

7
Advertisement

लखैया कला नानपारा बहराइच में एंटी रोमियो मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने बक्शी गांव रोड, कस्बा नवाबगंज में महिलाओं और स्थानीय लोगों को जागरूक किया। टीम में महिला उप निरीक्षक इशरत जहां, कांस्टेबल रामवीर और कांस्टेबल अमित यादव शामिल थे। उन्होंने महिलाओं पर हो रहे अपराधों, विशेषकर साइबर अपराधों के प्रति उन्हें सचेत किया। साथ ही, बालिकाओं की समस्याओं को भी सुना गया। महिलाओं से संबंधित अपराधों की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1098, 1076, 112, 181, 108 और साइबर अपराधों की शिकायत के लिए 1930 की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन योजना, आयुष्मान प्रधानमंत्री योजना और उज्ज्वला योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
Advertisement