नगर के प्राचीन बाबा माधव दास मंदिर से शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। यह कथा ज्ञान यज्ञ 3 जनवरी से शुरू होकर 10 जनवरी तक चलेगा। कलश यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए स्टेशन मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल तक पहुंची। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर और सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। कथा के शुभारंभ से पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन भी किया गया। कथा आयोजक राजेंद्र मित्तल और प्रसाद पांडेय ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 3 जनवरी से शुरू हुआ है। कथावाचक रविशंकर महाराज कथा का वाचन करेंगे। कथा के दौरान 6 जनवरी को कृष्ण जन्मोत्सव, 8 जनवरी को रुक्मणी विवाह और 9 जनवरी (शुक्रवार) को सुदामा चरित्र का आयोजन होगा। कथा का समापन 10 जनवरी को प्रसाद भोज के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर अंकित मित्तल, अभिनव मित्तल, विवेक रस्तोगी, आनंद रस्तोगी, अशोक कुमार मित्तल, सौरभ अग्रवाल, अजय कुमार गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कस्बे में आज से श्रीमद्भागवत कथा शुरू: प्राचीन मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई – Nanpara Dehati(Nanpara) News