बांसी नपा के सफाई प्रभारी सेवानिवृत्त:लिपिक और सफाई प्रभारी को विदाई समारोह में किया गया सम्मानित

9
Advertisement

बांसी में नगर पालिका परिषद बांसी के लिपिक और सफाई प्रभारी राजकुमार पांडेय के सेवानिवृत्त होने पर नपा कार्यालय सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी, पूर्व नपा अध्यक्ष मो इदरीश पटवारी और ईओ जय प्रकाश यादव सहित सभी कर्मचारी व सभासद मौजूद रहे। सभी ने राजकुमार पांडेय को माला पहनाई और धार्मिक पुस्तक, अंगवस्त्र व उपहार भेंट कर विदाई दी। इस अवसर पर सभासद अरुण गुप्ता, ध्रुव चंद्र, बुद्धिराम प्रजापति, शाकिर अली, रवि अग्रहरी, श्याम बाबू, पप्पू मौर्य, आशा यादव, मीना, सत्यनारायण, अकबर अली, मोमिना खातून, ज्योति चौधरी, मीना निषाद, परमात्मा गौड़, जमील अहमद, अमरेंद्र कुमार, रामकुमार, गिरीश पांडेय और इशरत जमील सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
यहां भी पढ़े:  महराजगंज में आठ ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई: सोनौली सीमा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना वसूला - Nautanwa(Nautanwa) News
Advertisement