बस्ती जिले के साऊघाट स्थित ग्राम पंचायत मझौवामीर गांव में पुरानी खड़ंजा सड़क को हटाकर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई गई हैं। इस सड़क का निर्माण ग्राम प्रधान फैयाज अहमद द्वारा कराया गया है। ग्रामीणों को लंबे समय से इस सड़क पर आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के मौसम में खड़ंजा सड़क पर चलना बेहद मुश्किल हो जाता था, जिससे राहगीरों को भारी असुविधा होती थी। नई इंटरलॉकिंग सड़क बनने से अब यह समस्या दूर हो गई है। स्थानीय निवासियों, जिनमें मुकेश कुमार, सूरज कुमार, महेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, लाल जी और मोहित राव शामिल हैं, ने बताया कि इस निर्माण कार्य से गांव के लोगों में खुशी है। उनका कहना है कि अब बारिश के दिनों में भी आवागमन सुगम होगा और लोगों को सुविधा मिलेगी।
Home उत्तर प्रदेश मझौवामीर में खड़ंजा हटाकर इंटरलॉकिंग सड़क बनी:प्रधान ने कराया निर्माण, राहगीरों को...






































