महराजगंज में माघ मेले के लिए तैयारियां पूरी: नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त बसें – Nautanwa(Nautanwa) News

7
Advertisement

माघ मेले के पहले अमृत स्नान के लिए महराजगंज में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मिनी महाकुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचते हैं। इन श्रद्धालुओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने उनकी सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। एआरएम संजय कुमार प्रेमी ने बताया कि माघ मेले को देखते हुए भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। शासन के आदेशों के बाद सोनौली सीमा पर सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिल रहे हैं। संजय कुमार प्रेमी मौके पर माघ मेले की देखरेख करते नजर आए। उन्होंने बताया कि माघ मेले में अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। अधिकारी बसों के पास मौजूद रहकर व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से प्रयागराज के लिए 30 से अधिक बसें संचालित की जा रही हैं।
यहां भी पढ़े:  बहराइच पुलिस ने 16 चोरी की बाइक पकड़ी: भारत-नेपाल सीमा पर तीन आरोपी गिरफ्तार, गिरोह का भंडाफोड़ - Sahjana(Nanpara) News
Advertisement