बस्ती पुलिस ने परिवार न्यायालय से संबंधित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। मुंडेरवा पुलिस ने 3 जनवरी 2026 को रामजनम (49) को उसके गांव बनकसही से पकड़ा। उसे न्यायालय में पेश किया गया। रामजनम पुत्र रामराज, निवासी बनकसही, थाना मुंडेरवा, जनपद बस्ती, प्रधान न्यायालय परिवार न्यायालय बस्ती से संबंधित मु0न0 377/11ए/2025 में वांछित था। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में मुंडेरवा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
Home उत्तर प्रदेश परिवार न्यायालय का वारंटी गिरफ्तार:बस्ती पुलिस ने बनकसही से पकड़ा, कानूनी कार्रवाई...






































