सिद्धार्थनगर जनपद में खाद की तस्करी और कालाबाजारी लंबे समय से एक गंभीर समस्या बनी हुई है। किसानों को समय पर खाद न मिलने और सीमावर्ती इलाकों से नेपाल में अवैध निकासी की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। इस पर प्रभावी रोक न लगा पाने के कारण कुछ दिन पहले जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल को कृषि मंत्री द्वारा निलंबित कर दिया गया था। माना जा रहा था कि इस कार्रवाई से व्यवस्था में सुधार आएगा, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। निलंबन के बाद भी भारत-नेपाल सीमा से खाद की तस्करी बदस्तूर जारी है। ताजा मामला 03 जनवरी 2026 का है, जब 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सिद्धार्थनगर ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। एसएसबी ने कुल 63 बोरी यूरिया खाद, एक पिकअप और एक मोटरसाइकिल के साथ दो तस्करों को पकड़ा। एसएसबी की पहली कार्रवाई सीमा चौकी कोटिया क्षेत्र में हुई। सूचना के आधार पर लगाए गए विशेष नाके के दौरान नेपाल की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन को रोका गया। इसमें 60 बोरी यूरिया खाद लदी मिली। पूछताछ में चालक शौकत अली ने स्वीकार किया कि वह भारत से खाद लेकर नेपाल में ऊंचे दाम पर बेचने जा रहा था। दूसरी कार्रवाई सीमा चौकी धनौरा क्षेत्र में पुलिस के साथ संयुक्त रूप से की गई। यहां सीमा स्तम्भ संख्या 558 के पास एक मोटरसाइकिल सवार को तीन बोरी यूरिया खाद के साथ पकड़ा गया। पकड़ा गया व्यक्ति नेपाल के कपिलवस्तु जिले का निवासी बताया गया, जो खाद से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इन दोनों मामलों में बरामद खाद, वाहन और आरोपियों को सीमा शुल्क कार्यालय बढ़नी को सौंप दिया गया है। एसएसबी लगातार सीमा पर तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
सिद्धार्थनगर में दो खाद तस्कर गिरफ्तार:अलग-अलग जगहों पर हुई कार्रवाई, नेपाल सीमा पर चल रहा था अवैध कारोबार