बांग्लादेश में हिंदू की हत्या पर रुपईडीहा में प्रदर्शन: हिंदू रक्षा शक्ति ने कड़ी कार्रवाई की मांग की; ज्ञापन सौंपा – Sahjana(Nanpara) News

7
Advertisement

बहराइच के नगर पंचायत रुपईडीहा के वार्ड नं 3 केवलपुर में, बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या के विरोध में हिंदू रक्षा शक्ति संघ ने एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इस दौरान मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका गया और न्याय की मांग की गई। रानीपुरवा गांव से आयोजित इस प्रदर्शन में वार्ड के सैकड़ों हिंदुओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान ‘मोहम्मद यूनुस होश में आओ’, ‘यूनुस सरकार मुर्दाबाद’ और ‘बांग्लादेश मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने दीपू चंद्र के हत्यारों को फांसी देने और हिंदुओं पर अत्याचार बंद करने की मांग की। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जिला युवा अध्यक्ष संदीप सिंह सचिव संदीप बाजपेई समाजसेवी शिवराज सिंह मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में संघ द्वारा हल्का प्रभारी राहुल सरोज को एक ज्ञापन सौंपा गया।
यहां भी पढ़े:  हरिहरपुर रानी में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत:कलेक्ट्रेट में आयोजित, सेवानिवृत्त IAS रमाकांत पांडे ने की शिरकत
Advertisement