बलरामपुर में भीम आर्मी जय भीम संगठन ने उत्तराखंड के देहरादून में छात्र एंजेल चकमा की पीट-पीटकर हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च 3 जनवरी, 2026 को शाम 7 बजे त्रिकोना पार्क से वीर विनय चौराहे तक निकाला गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल ने इस घटना को “सत्ता संरक्षण में खुलेआम गुंडागर्दी का प्रमाण” बताया। उन्होंने कहा कि छात्र एंजेल चकमा लगातार चिल्लाता रहा कि वह भारतीय है और उसे न मारा जाए, लेकिन हमलावरों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। कैंडल मार्च का नेतृत्व भीम आर्मी जय भीम के प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम शाह ने किया। इस दौरान ज़िला अध्यक्ष सोमाई प्रसाद, अल्पसंख्यक ज़िला अध्यक्ष जुब्राइल, युवा ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद अहमद, युवा ज़िला प्रभारी मोनू शाह, ज़िला उपाध्यक्ष मनोज कुमार बौद्ध, ज़िला संगठन मंत्री अली हैदर, युवा मोर्चा ज़िला सचिव गुलजार शाह, अल्पसंख्यक ज़िला मोर्चा उपाध्यक्ष अब्दुल्ला, ज़िला कोषाध्यक्ष मसलूम, ज़िला मीडिया प्रभारी संदीप कुमार, प्रमोद कुमार वाल्मिकी नगर उपाध्यक्ष, और ज़िला कार्यकारिणी सदस्य रफीक, वुस्मान, सबलु, मोहम्मद बारीक, असलम, तव्वाब, शिवम कुमार, हमीद, मुस्लिम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छात्र एंजेल की मौत के विरोध में भीम-आर्मी का प्रदर्शन:त्रिकोना पार्क से वीर विनय चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला