नानपारा नगर पालिका ने 12 वार्डों में बांटे कंबल: प्रत्येक वार्ड में 30 कंबल बांटे जा रहे; जरूरतमंदों को राहत – Balha(Bahraich) News

7
Advertisement

नानपारा नगर पालिका परिषद ने कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए कंबल वितरण अभियान शुरू किया है। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद स्वयं जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर रहे हैं। अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने बताया कि अब तक 12 वार्डों में कंबल बांटे जा चुके हैं। शेष सभी वार्डों में भी जल्द ही वितरण पूरा किया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को नगर पालिका परिसर में गरीब, असहाय और निराश्रित लोगों के लिए एक विशेष कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन अब्दुल वहीद ने कहा कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि कंबल वितरण के साथ-साथ नगर क्षेत्र में रैन बसेरे की भी समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि खुले में रहने वाले लोगों को रात में सुरक्षित और गर्म स्थान मिल सके। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और सभासद भी मौजूद रहे। कंबल प्राप्त कर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी।
Advertisement