रामपुर धोबिहार में अखिल भारतीय लोधी महासभा: पूर्व सीएम कल्याण सिंह की जयंती पर कई भाजपा नेता मौजूद – Majha Dariyaburd(Nanpara) News

7
Advertisement

बहराइच के शिवपुर ब्लॉक अंतर्गत रामपुर धोबिहार में शनिवार को अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण कल्याण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से खैरीघाट के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह भी दल-बल सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कल्याण सिंह के पोते सौरभ सिंह लोधी ने दीप प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर लोकसभा बहराइच के सांसद डॉ. आनंद गोंड, विधायक सीपी सिंह लोधी, देवेंद्र सिंह लोधी और कृष्ण पाल सिंह लोधी सहित कई विशेष अतिथि मौजूद रहे। इन सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित की। कार्यक्रम में शीलू राजपूत के संगीतमय आल्हखंड के गीत आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्होंने हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। हालांकि, भाजपा सांसद साक्षी महाराज किसी कारणवश मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। लोधी महासभा की बहराइच इकाई ने मुख्य अतिथि सौरभ सिंह लोधी को तलवार भेंट की और सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को पुष्पमालाओं से सम्मानित किया। उपस्थित वक्ताओं ने ‘डबल इंजन’ सरकार की नीतियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पद्म विभूषण कल्याण सिंह के भाजपा पार्टी में दिए गए अभूतपूर्व योगदानों को याद किया और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बहराइच सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पार्टी के हितों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध और समर्पित रहे। उनकी जयंती पर अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना सराहनीय है। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नन्हेंलाल लोधी, अनिल कुमार लोधी, सालिकराम लोधी, तिलक राम, पवन कुमार, रामगोपाल, अनीता सिंह, प्रभात कुमार जायसवाल, राजेश सहित संगठन और पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति और हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
Advertisement