विक्रमजोत पुलिस चौकी में भारी फेरबदल:एसपी ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए किया उलटफेर

7
Advertisement

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र स्थित विक्रमजोत पुलिस चौकी में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। इस बदलाव के तहत चौकी में लंबे समय से तैनात कई पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। विक्रमजोत पुलिस चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह को छोड़कर, अब वहां कोई भी पुराना स्टाफ नहीं है। चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल विक्रांत यादव को बस्ती स्थानांतरित किया गया है, जबकि हेड कांस्टेबल राधेश्याम गुप्ता को थाना पैकोलिया भेजा गया है। इसी क्रम में कांस्टेबल चंदन यादव, ओमवीर यादव और अखिलेश सिंह को भी बस्ती में आमद कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन तबादलों के बाद विक्रमजोत चौकी में नए सिपाहियों की तैनाती की गई है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा जा सके।

Advertisement