बहराइच निवासी प्राइवेट कर्मी की सड़क हादसे में मौत: मंगलपुर पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव – Derapur News

7
Advertisement

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में एक निजी रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। यह घटना सरदारपुर गांव के पास हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान बहराइच निवासी विवेक शुक्ला (30) पुत्र कालीचरन के रूप में हुई है। वह कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास चल रहे बैरीकेडिंग कार्य में निजी तौर पर कार्यरत थे। शुक्रवार रात विवेक अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी सरदारपुर गांव के पास वह हादसे का शिकार हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मंगलपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान सुनिश्चित की। विवेक शुक्ला के परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका, एक पुत्र और एक पुत्री हैं, जो बहराइच में रहते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के उपरांत शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यहां भी पढ़े:  सिद्धार्थनगर में 26 दिसंबर 2025 को 'वीर बाल दिवस':काशीनाथ महाविद्यालय में साहिबजादों के बलिदान को किया जाएगा नमन
Advertisement