महराजगंज जनपद के घुघली ब्लॉक स्थित भरवलिया ग्राम सभा में नालियां जाम होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से प्रदूषण फैल रहा है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान और सचिव से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गंदगी के कारण दुर्गंध फैल रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। हिरावती देवी, ललिता देवी, इन्द्रावती, दीपक, चंद्रभान, जितेंद्र, सरिता, सुभाष, धर्मेंद्र, शम्भू, अकलू, कृष्णमोहन और कंबल सहित अन्य ग्रामीणों ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम सचिव बृजेंद्र कृपाल श्रीवास्तव से संपर्क किया गया। उन्होंने दावा किया कि ग्राम सभा की सभी नालियां साफ-सुथरी हैं और कहीं कोई समस्या नहीं है। सचिव के इस बयान से ग्रामीणों में और अधिक आक्रोश है, उनका कहना है कि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही नालियों की सफाई नहीं कराई गई, तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के लिए बाध्य होंगे।
भरवलिया में नालियां जाम, संक्रमण का खतरा बढ़ा: ग्रामीण नाराज, सचिव के सफाई के दावे से असहमत – Rampur Baldiha(Maharajganj sadar) News