भरवलिया में स्ट्रीट लाइटें वर्षों से बंद: एक सप्ताह बाद भी प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई, ग्रामीण परेशान – Rampur Baldiha(Maharajganj sadar) News

9
Advertisement

महराजगंज के घुघली ब्लॉक स्थित भरवलिया गांव में स्ट्रीट लाइटें कई वर्षों से खराब पड़ी हैं। एक सप्ताह पहले इस संबंध में समाचार प्रकाशित होने के बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। गांव की गलियां रात होते ही पूरी तरह अंधेरे में डूब जाती हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का डर भी बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, राम प्रसाद पुत्र जितई के घर के सामने और मोहन पुत्र बनारसी के आवास के पास की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की है, लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकल पाया है। खुबलाल, रामबहाल, सुरेंद्र, चंपा देवी, मिश्री लाल, मोहन, रामप्रसाद, जितई और रुदल सहित अन्य ग्रामीणों ने अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मांग की है कि यदि समय रहते लाइटें ठीक नहीं की गईं, तो किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहेगी।
Advertisement