नाबालिग जोड़ा थाने लाया गया: ठूठीबारी में परिजनों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई – Thuthibari(Nichlaul) News

5
Advertisement

निचलौल तहसील क्षेत्र के ठूठीबारी थाना अंतर्गत मंगलवार देर शाम एक नाबालिग जोड़े को पुलिस ने गड़ौरा बाजार से हिरासत में लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। गड़ौरा बाजार में नाबालिग जोड़े को देखकर काफी भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलने पर ठूठीबारी थाने की उपनिरीक्षक खुशबू मौके पर पहुंचीं और दोनों को पुलिस पिकेट पर लाईं। बाद में उन्हें स्थानीय थाने लाया गया। खबर लिखे जाने तक लड़की के परिजन थाने में मौजूद थे, जबकि लड़के पक्ष से कोई नहीं आया था। सूत्रों के अनुसार, लड़की लड़के के घर जाकर शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इसके बाद दोनों भागने की फिराक में थे, तभी परिजनों को इसकी भनक लग गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष बब्बन वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच-पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement