महराजगंज में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर ने कस्बा परतावल में पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने कस्बे के मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों से बातचीत की। उन्हें अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने, उनकी नियमित जांच और रखरखाव करने तथा कैमरों को सड़क की ओर सही एंगल में लगाने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने व्यापारियों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। पुलिस जनसहयोग से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस अवसर पर संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस बल भी मौजूद रहा।
महराजगंज में अपर पुलिस अधीक्षक ने की पैदल गश्त: व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था जांची – Partawal(Maharajganj) News