महाराजगंज में गार्ड की संदिग्ध मौत: निचलौल के कनमिसवा में अचेत मिले, पुलिस जांच में जुटी – Nichlaul News

4
Advertisement

महाराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के कनमिसवा गांव के पास एक गार्ड संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत मिला। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के ठठवली गांव निवासी सूरज सिंह (45) पुत्र उमाशंकर सिंह के रूप में हुई है। वह सड़क निर्माण कार्य में गार्ड के तौर पर ड्यूटी पर थे, जब अन्य कर्मचारियों ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा। गार्ड की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Advertisement