सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी को अगवा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक पर बीते 31 जनवरी को किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है। किशोरी की मां ने थानाध्यक्ष को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक उनके गांव के बगल के एक टोले का निवासी है और उसने उनकी बेटी को अगवा कर लिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी रोहन के खिलाफ धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
सिंदुरिया में किशोरी को अगवा करने का आरोप: युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की – Sekhui(Nichlaul) News