श्रावस्ती में लूट मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार:बाइक सवारों ने छीना था पर्स, अपाची मोटरसाइकिल बरामद

2
Advertisement

श्रावस्ती के हरदत्तनगर गिरंट थाना पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया हैंडबैग, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, आधार कार्ड, 6,763 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। हरदत्तनगर गिरंट थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पीड़ित ने 2 मार्च 2026 को तहरीर देकर बताया कि लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनका हल्के भूरे रंग का पर्स छीन लिया। पर्स में आधार कार्ड, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 6,763 रुपये नकद रखे थे। जेठानी द्वारा विरोध करने पर भी आरोपियों ने जबरन पर्स छीनकर फरार हो गए। 3 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध युवक देवरनिया नहर पटरी के पास मौजूद हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर लूटा गया सामान और अपाची मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पारस सोनी (निवासी पथारकला, थाना खैरीघाट), समीर (निवासी किशुनपुर मीठा, थाना रामगांव) और इरशाद पुत्र सगीर (निवासी किशुनपुर मीठा, थाना रामगांव) के रूप में हुई है।
Advertisement