पचमोहनी समिति में यूरिया के लिए उमड़ी भीड़:नेपाल सीमा पर तस्करी से हो रही परेशानी, किसानों में रोष

4
Advertisement

इटवा ब्लॉक के पचमोहनी गांव स्थित सहकारी समिति में यूरिया खाद पहुंचने के बाद किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खाद लेने के लिए हजारों किसानों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। किसानों का कहना है कि उन्हें खाद की आवश्यकता पड़ने पर अक्सर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है। यह समस्या उनके लिए अब आम हो गई है और उन्हें हर बार ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। किसानों ने बताया कि यह क्षेत्र नेपाल सीमा से सटा हुआ है, जिसके कारण खाद की कमी बनी रहती है। उनका आरोप है कि अधिकांश यूरिया चोरी-छिपे नेपाल भेज दिया जाता है, जिससे स्थानीय किसानों को खाद के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इस दौरान आकाश, मोहन और हायतुल्लाह सहित कई अन्य किसान मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी समस्याओं को साझा किया।
यहां भी पढ़े:  पुरानी बस्ती मंदिर से दान पत्र चोरी:महंत के अनुसार, दान पत्र में थे ₹20,000; जांच जारी
Advertisement