बहराइच-इकौना हाईवे पर अज्ञात युवक मिला बेहोश:युवक को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

5
Advertisement

बहराइच-इकौना हाईवे मार्ग पर मंगलवार को एक अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में पाया गया। डायल 112 पुलिस ने उसे तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। यह घटना थाना इकौना के ग्राम टंडवा स्थित महंत राजेश शुक्ला भट्ठा के निकट हाईवे मार्ग पर हुई। स्थानीय लोगों ने युवक को बेहोश देखकर डायल 112 पुलिस को सूचना दी थी। सीएचसी इकौना में चिकित्सकों ने अज्ञात युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बहराइच के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस को भी इस संबंध में सूचित किया गया है। फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

यहां भी पढ़े:  बस्ती नेशनल हाइवे पर ट्रेलर-बुलेरो की टक्कर:संसरीपुर चौराहे के पास दुर्घटना, बुलेरो सवार कई घायल
Advertisement