पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी लाइन आलोक कुमार सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। परेड में शामिल रिक्रूट आरक्षियों और अन्य अधिकारी/कर्मचारियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सामूहिक दौड़ कराई गई और अनुशासन व एकरूपता बढ़ाने के लिए टोलीवार ड्रिल अभ्यास भी कराया गया। क्षेत्राधिकारी ने प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उच्च आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने रजिस्टरों की भी जांच की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यपरायणता और समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
Home उत्तर प्रदेश क्षेत्राधिकारी ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया:श्रावस्ती में रिक्रूट...









































